Denik Rashifal
दैनिक राशिफल धार्मिक

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन 11 जून 2023 दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल

Astrologer Aatray
🌷🌷🌷
11 जून 2023

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🙏

मेष राशि :- आपसी बातचीत से पुराने विवाद सुलझेंगे | आवागमन में सावधानी बरतें | महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेगा | परिवार के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलेगा |

वृषभ राशि :- कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों की सहायता मिलेगी | व्यावसायिक योजना पर धन खर्च होगा | प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी | धन लाभ के योग हैं |

मिथुन राशि :- पारदर्शिता के अभाव में साझेदारी में परेशानी आ सकती है | पारिवारिक आयोजनों में धन खर्च बढ़ेगा | कारोबारी यात्रा सफल रहेगी | निवेश न करें |

कर्क राशि :- प्रियजन से मुलाकात का अवसर मिलेगा | वाहन क्रय के योग हैं | निजी रिश्तों में आत्मीयता बढ़ेगी | पुरानी यादें ताजा होंगी | कारोबारी विस्तार की संभावना है |

सिंह राशि :- व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा | मित्रों के साथ हंसी-खुशी का माहौल बनेगा | जरूरतमंदों की मदद करेंगे | यात्रा में सावधानी बरतें |

कन्या राशि :- कार्यस्थल पर दुविधाजनक स्थिति निर्मित होगी | सरकारी कार्य में बाधा आ सकती है | धार्मिक क्रियाकलापों में सक्रियता बढ़ेगी | साझेदारी में मनमुटाव होंगे |

तुला राशि :- किसी से कठोर वचन न बोलें | न्यायिक मामलों में राहत मिलेगी | अपनी योजना गुप्त रखें, विरोधी फायदा उठा सकते हैं | राजकीय मामले सुलझेंगे |

वृश्चिक राशि :- कानूनी मामलों से दूर रहें, परेशानी बढ़ सकती है | रोजगार की समस्या का हल मिलेगा | दूसरों से सहयोग की उम्मीद न करें | शारीरिक परेशानी बढ़ेगी |

धनु राशि :- निजी प्रयास से जमीन-जायदाद के मसले सुलझा लेंगे | सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता रहेगी | बचत का निवेश अच्छी तरह सोच-समझकर करें |

मकर राशि :- अधिकारियों के साथ तालमेल बैठाना मुश्किल रहेगा | संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा | प्रियजन के स्वास्थ्य की चिंता होगी | बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें |

कुंभ राशि :- कारोबार में साझेदारी लाभदायी रहेगी | विद्यार्थी सफलता के लिए कड़ी मेहनत करें, समय अनुकूल है | यात्रा कार्यक्रम एकाएक बदलने से परेशानी होगी |

मीन राशि :- अधिक व्यस्तता की वजह से तनाव होगा | स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा | निजी रिश्तों में बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप बढ़ेगा | पेट संबंधी समस्या हो सकती हैं |

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️
Astrologer Aatray ji Hardwar wale contact no.9837081951