Denik Rashifal
दैनिक राशिफल धार्मिक

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन 06 जून 2023 दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल सीताराम

6 जून 2023

🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸🔹
✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿

मेष राशि :- सेहत में आ रही समस्या का निदान होगा | मित्रों का साथ मिलेगा | लोगों की परवाह न करें, अपने काम पर ध्यान दें | विवादास्पद मामलों से बचें |

वृषभ राशि :- कारोबारी मामलों में सतर्क रहें, धोखाधड़ी हो सकती है | सामाजिक कार्यों में धन खर्च होगा | यात्रा में अजनबी पर भरोसा न करें | सेहत का ध्यान रखें |

मिथुन राशि :- परिवार में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं | महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान आ सकता है | किसी के दबाव में आकर कोई फैसला न करें | आस्था बढ़ेगी |

कर्क राशि :- कामकाज में व्यस्तता की वजह से परिवार के लिए वक्त नहीं निकाल पाएंगे | प्रियजन से मुलाकात होगी | आपकी उदारता का लोग फायदा उठा सकते हैं |

सिंह राशि :- मनोरंजन पर खर्च बढ़ेगा | जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा | घरवालों की उपेक्षा मन को व्यथित कर सकती हैं | विरोधी उलझा सकते हैं | धैर्य रखें |

कन्या राशि :- उम्मीद से बेहतर परिणाम मिलेंगे | कृषि क्षेत्र में निवेश फायदेमंद होगा | अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा | पुराने विवाद सुलझेंगे | आय में वृद्धि होगी |

तुला राशि :- अपने विचारों पर अड़े रहें | निजी जीवन में कोई बड़ा निर्णय करना पड़ सकता है | घर में खुशी का माहौल रहेगा | सामाजिक व धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी |

वृश्चिक राशि :- बुजुर्गों की सलाह से महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे होंगे | कोर्ट-कचहरी के मामले पक्ष में नहीं आने से तनाव होगा | उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा |

धनु राशि :- परिवार का भरपूर साथ मिलेगा | बिजनेस संबंधी योजना बनाएंगे | आत्मविश्वास बढ़ेगा | संतान के व्यवसाय से जुड़े मामले हल होंगे | वक्त के साथ खुद को बदलें |

मकर राशि :- विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है | विरोधी गुट सक्रिय हो सकता है | स्वास्थ्य गड़बड़ होने से अध्ययन में बाधा आ सकती है | नए मित्र बनेंगे |

कुंभ राशि :- जमीन-जायदाद के मामले में कानूनी बाधा दूर होंगी | रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | यात्रा में आकस्मिक बदलाव करने पड़ सकते हैं |

मीन राशि :- राजनीतिक संपर्कों से महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे होंगे | नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है | पारिवारिक रिश्ते प्रगाढ़ होंगे | सोच-समझकर पूंजी निवेश करें |