दैनिक राशिफल धार्मिक

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन 18 मई 2023 दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल सीताराम
18 मई 2023

🍁🍁🍁🍁🍁🌹🌹🌹🌹

मेष राशि :- प्रभावशाली लोगों का सानिध्य मिलने से प्रसन्नता होगी | मौज-मस्ती में समय बीतेगा | करियर संबंधी चिंताएं दूर होगी | यात्रा सुखद रहेगी | धैर्य रखें |

वृषभ राशि :- कार्यस्थल पर काम का दबाव बढ़ेगा | सहकर्मी काम में कमियां निकालेंगे | सामाजिक आयोजनों में भाग लेने का मौका मिलेगा | सेहत में सुधार होगा |

मिथुन राशि :- कारोबार में आ रही समस्याओं का समाधान होगा | खर्च को लेकर सचेत रहें | अधीनस्थों को सहयोग मिलेगा | मेहमानवाजी में समय बीतेगा |

कर्क राशि :- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी | विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है | अपना लक्ष्य वक्त पर पूरा करें | पैतृक संपत्ति विवाद सुलझेगा |

सिंह राशि :- स्वास्थ्य की अनदेखी परेशानी बढ़ाएगी | महत्वपूर्ण काम समय पर होने से मनोबल बढ़ेगा | प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अच्छा समय है | धर्म में रुचि बढ़ेगी |

कन्या राशि :- काम में भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा | अनुभवी लोगों की सलाह से निवेश करना लाभकारी रहेगा | साझेदारी में सामंजस्य का अभाव रहेगा |

तुला राशि :- आय के नए साधन बनेंगे | निजी रिश्तों में आत्मिकता बढ़ेगी | लेन-देन में सावधानी बरतें, नुकसान उठाना पड़ेगा | कार्यस्थल पर नई योजनाएं बनेंगी |

वृश्चिक राशि :- पड़ोसियों से मतभेद बढ़ेगा | भविष्य की योजना पर काम होगा | दूसरों के काम में दखल की बजाय अपने काम पर ध्यान दें | यात्रा हो सकती है |

धनु राशि :- किसी समारोह में भाग ले सकते हैं | कारोबारी यात्रा के योग हैं | पढ़ाई के लिए वक्त निकालने में दिक्कत हो सकती है | स्थानांतरण हो सकता है |

मकर राशि :- मांगलिक कार्य के योग है | परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा | व्यस्तता के कारण स्वयं के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे | आय के नए स्त्रोत बनेंगे |

कुंभ राशि :- साझेदारी में आपसी सहमति बनेगी | आकस्मिक यात्रा हो सकती है | उच्च अधिकारियों से मदद मिलेगी | घर में मेहमानों का आगमन होगा |

मीन राशि :- रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी | जमीन-जायदाद का विवाद सुलझेगा | घरेलू जरूरतों पर धन खर्च होगा | नए प्रोजेक्ट में असमंजस की स्थिति रहेगी ।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🩸