
कांग्रेस ने उठाई उच्च स्तरीय जांच की मांग
लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर बीजेपी पर हमला बोला। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष ने जो कृत्य किया उसकी निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। कौन कौन नेता उसके साथ शामिल थे। महिला को कौन संरक्षण दे रहा था। महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि बीजेपी का चाल चरित्र और चेहरा सभी के सामने आ रहा है। पूरे देश बीजेपी के लोग ही क्यों ऐसे मामले में दिख रहे। अब जनता को अपने घर की महिलाओं, बेटियों को इनसे बचाना होगा। मुरली मनोहर, राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि बहुत शर्मनाक घटना सामने आई है। अभी अंकिता भंडारी को भी पूरा न्याय नहीं मिला। उस वीआईपी का नाम सामने नहीं आया। वरुण बालियान ने कहा कि जिस महिला को एक वर्ष पूर्व पार्टी ने पदमुक्त कर दिया वह अभी भी सभी कार्यक्रमों में उपस्थित कैसे हो रही। कुछ ही वर्षों।में उसके पास अथाह संपत्ति कैसे आ गई। महिला शहर अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में सभ्य महिलाएं हैं और बीजेपी की नेत्रियां गलत काम कर रहीं। जिससे प्रदेश और देश का नाम भी खराब हो रहा है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, मनोज सैनी, ऋषभ वशिष्ठ, समर्थ अग्रवाल, रचना शर्मा, बीएस तेजियान, अरुण चौहान आदि उपस्थित थे।