Congress Party
उत्तराखण्ड हरिद्वार

सरकार के खिलाफ महानगर कांग्रेस ने क्यों किया प्रदर्शन Congress Party

 

सरकार के खिलाफ महानगर कांग्रेस ने क्यों किया प्रदर्शन Congress Party

 

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ जिले में लचर कानून व्यवस्था और बीजेपी नेताओं द्वारा महिलाओं पर शोषण का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस ने धामी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। देवपुरा चौक पर प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि पथरी क्षेत्र में भाजपा नेता द्वारा महिला के साथ की जा रही अश्लील हरकत से पूरे क्षेत्र में रोष व्याप्त है और राज्य में लचर कानून व्यवस्था की वजह से अपराधियों में कानून का भय नहीं है। सरकार के खिलाफ महानगर कांग्रेस ने क्यों किया प्रदर्शन Congress Party

प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि डबल इंजन सरकार में महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न से समाज में रोष व्याप्त है और भविष्य में अगर ऐसी घटनाओं पर लगाम नहीं लगी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
पार्षद राजीव भार्गव और पार्षद इसरार सलमानी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वालों की सरकार में सबसे ज्यादा अत्याचार बेटियों पर हो रहे हैं।

Congress Party
Congress Party

महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंजू मिश्रा और शशि झा ने कहा कि डबल इंजन सरकार में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार से साफ है कि यह सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में असमर्थ है और लगातार महिला उत्पीड़न में शामिल भाजपा नेताओं के नाम से साफ है कि इनकी मानसिकता महिला विरोधी है।
वरिष्ठ नेता सोम त्यागी और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि धामी सरकार राज्य में अपराध रोकने में पूर्णता विफल साबित हुई है जिससे अपराधी बेखौफ हैं और राज्य की राजधानी देहरादून में सरकार की नाक के नीचे एक महिला की हत्या कर शव कूड़ेदान में फेंक दिया जाता है जो इसका ज्वलंत उदाहरण है। सरकार के खिलाफ महानगर कांग्रेस ने क्यों किया प्रदर्शन Congress Party

प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हाण्डा, नईम कुरैशी, नितिन तेश्वर, शुभम जोशी, पार्षद रियाज अंसारी, जफर अब्बासी, तहसीन अंसारी, अशोक गुप्ता, रिषभ अरोड़ा, राकेश गुप्ता, प्रशांत शर्मा, जितेंद्र सिंह, ओम मलिक, करण सिंह राणा, अनिल ठाकुर, नितिन यादव, अंजु द्विवेदी, रचना शर्मा, रेखा गुप्ता, बिंदु शर्मा, श्रुति गुप्ता, ज्योति, सोनू लाला, समर्थ अग्रवाल, कार्तिक शर्मा, अवधेश सिंह आदि शामिल थे।