Breaking News

महानगर कांग्रेस ने रैली निकालकर भारत जोड़ो यात्रा की मनाई वर्षगांठ : देखें वीडियो

महानगर कांग्रेस ने रैली निकालकर भारत जोड़ो यात्रा की मनाई वर्षगांठ

 

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ के अवसर पर जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जटवाड़ा पुल से रेल चौकी ज्वालापुर तक भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई।

 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर और महानगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों की आवाज बनी। महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त भारत की आवाज बन राहुल गांधी ने 3600किमी की पदयात्रा कर देश के लोगों को महंगाई , बेरोजगारी के खिलाफ केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया।
पूर्व महासचिव वरुण बालियान व पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि भारत की अखड़ता व एकता के लिए राहुल गांधी की सोच पर चलना आज जरूरी है। भाजपा द्वारा जो नाम बदलने की राजनीति है हम उसकी निंदा करते है। नाम बदलने की राजनीति से अच्छा होता की भाजपा अपनी धर्म के नाम पर समाज को बाटने वाली सोच को बदले।

 

नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान और पार्षद इसरार सलमानी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश में जहर घोलने का काम कर रही ताकते कमजोर हुई और भारत जोड़ो यात्रा का ही प्रभाव है कि देश में फिर से मोहब्बत और भाईचारे की आवाज बुलंद होने लगी है।
पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी और पार्षद रियाज अंसारी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से बेरोजगार नौजवानों की आवाज बुलंद हुई।

महानगर कांग्रेस ने रैली निकालकर भारत जोड़ो यात्रा की मनाई वर्षगांठ : देखें वीडियो
महानगर कांग्रेस ने रैली निकालकर भारत जोड़ो यात्रा की मनाई वर्षगांठ 

वरिष्ठ नेता इरफान अंसारी और नईम कुरैशी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने देश के गरीब किसान, मजदूर, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध लोगों को आवाज देने का काम किया और आज पूरा देश भाजपा की सरकार से सवाल खड़े कर रहा है।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैश खुराना व युवा नेता नितिन तेश्वर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी का जो उद्देश्य था आपसी भाईचारा कायम करना और नफरत को खत्म करना उस उद्देश्य में राहुल गांधी सफल रहे हैं। आज से हरिद्वार में मोहब्बत की दुकान शुरु की जायेगी।

पदयात्रा में मुख्य रूप से पार्षद जफर अब्बासी, तहसीन अंसारी, विधान सभा अध्यक्ष हरिद्वार तुषार कपिल, पार्षद सुहेल कुरेशी, तस्लीम कुरेशी, मेहरबान खान, मकबूल कुरेशी, महावीर वशिष्ठ, रेखा गुप्ता, विमल पांडे, राकेश गुप्ता, अवधेश कुमार, सचिन पालीवाल, शुभम जोशी, लक्ष्य चौहान, यागिक वर्मा, विमल शर्मा साटू, विकास चंद्रा, विजय प्रजापति, करन सिंह राणा, साकिर हुसैन, अंसारी, रिषभ अरोड़ा, एश्वर्य पंत, अजय गिरी, हरजीत सिंह, राकेश गुप्ता, अवधेश कुमार, राव फरमान, यशवंत सैनी, सौरभ सैनी, आशीष भारद्वाज, जेपी सिंह, शुभम बर्मन, वीरेंद्र श्रमिक, सुनील कुमार नारायण कुमार आयुष सैनी, साहिद अहमद, सुनीता, रूबी, नीतू बिष्ट, तोषी कश्यप, वीरेंद्र भारद्वाज, राहुल पुंडीर, आकाश भाटिया, सलामत खान, शिवम गिरी, रहमान ख्वाजा, पप्पू बाल्मिकी, राजेंद्र गुप्ता, इरफान कुरेशी आदि शामिल थे।

About Admin

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में …

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ विभिन्न शासकीय भवनों में …

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ खड़खड़ी …

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल, मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले उपकरणों को अपनाने पर जोर

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले …

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की विधिवत घोषणा, बारह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चार अगस्त को होगा चुनाव

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की …

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई   लव कुमार शर्मा, …

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ केदारनाथ मंदिर …

error: Content is protected !!