उत्तराखण्ड हरिद्वार

महानगर कांग्रेस ने कार्यकारिणी का विस्तार किया, इन्हें मिली जिम्मेदारी : देखें सूची

महानगर कांग्रेस ने कार्यकारिणी का विस्तार किया, इन्हें मिली जिम्मेदारी

 

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ लोकसभा चुनाव से पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग द्वारा कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। कार्यकारिणी में 64 विशिष्ठ आमंत्रित सदस्य, 11 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 51 उपाध्यक्ष, 21 महासचिव, 78 सचिव, 10 संगठन मंत्री और 2 सोशल मीडिया प्रभारी मनोनित किए।

 

महानगर अध्यक्ष ने बताया कि कार्यकारिणी में निवर्तमान मेयर अनिता शर्मा, पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व राज्यमंत्री चौधरी किरणपाल वाल्मिकी, डा. संजय पालीवाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना सहित पूर्व पार्षदों और कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया। सभी एकजुट होकर लोकसभा चुनाव और आगामी अन्य चुनावों में कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे।