Breaking News

कांग्रेस के धरने पर सिर्फ भगवानपुर विधायक पहुंची

कांग्रेस के धरने पर सिर्फ भगवानपुर विधायक पहुंची

कार्यालय पर कब्जे के बाद कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ सुभाष घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर दूसरे पक्ष द्वारा कब्जा लेने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में नगर कोतवाली पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस कार्यालय में रखा सामान बाहर फेंका गया। कोर्ट का आदेश सर्वमान्य है लेकिन बिना किसी नोटिस के कब्जा किया गया। महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि बिना किसी को बताए अनैतिक रूप से कब्जा लिया गया।

जिसने भी यह कार्य किया उनके खिलाफ कार्यवाही हो और पुलिस प्रशासन को दो दिन का समय दिया है। कार्यवाही नहीं होने पर नगर कोतवाली का घेराव होगा। विधायक ममता राकेश ने कहा कि अनैतिक रूप से ताला तोड़ा गया जो कि निंदनीय है। यह कोर्ट की अवमानना है। मुरली मनोहर ने कहा कि बिना अमीन के कैसे ताला तोड़ा गया। दूसरे पक्ष ने बिना किसी को सूचना के अनैतिक कब्जा किया।

इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, डा. संजय पालीवाल, पूर्व विधायक रामयश सिंह,वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, उपाध्यक्ष लक्ष्य चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, अमित नौटियाल, जतिन हांडा, विमल साटू, चोखेलाल, सोहेल कुरेशी, अश्वनी कौशिक, नितिन यादव, महबूब आलम, नितिन तेश्वर, राहुल चौधरी, सुंदर मनवाल, दीपाली त्यागी, रमणीक सिंह, ओम पहलवान, आशीष भारद्वाज, धनीराम शर्मा, हरद्वारी लाल, वीरेंद्र भारद्वाज, त्रिपाल सिंह, विवेक भूषण, आशीष शर्मा, तरुण व्यास, मनोज जाटव, समर्थ अग्रवाल, शाहबुद्दीन अंसारी, सागर जोशी, अंकित चौहान, वरूण बालियान, सोम त्यागी, प्रदीप चौधरी, पुरूषोत्तम शर्मा, जगदीश अत्री, जितेन्द्र विद्याकुल, जगत सिंह रावत, पार्षद राजीव भार्गव, इसरार सलमानी, रियाज अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, सुहैल कुरैशी, जफर अब्बासी, उदयवीर सिंह चौहान, महेश प्रताप राणा, इरफान अंसारी, नईम कुरैशी, अशोक उपाध्याय, पूर्व प्रधान दिनेश वालिया, बलराम गिरि कड़क, अनिल भास्कर, रविश भटीजा, तुषार कपिल,रोहित कुमार, अमित चंचल, अंकित चौधरी, मनीष गुप्ता, निखिल सौदाई, विपिन पेवल, सत्यपाल शास्त्री, अरूण राघव, नवीन सैंस, उपेंद्र कुमार, मुकेश त्यागी, शुभम अग्रवाल, कैलाश प्रधान, विकास सिंह, संजय अत्री, रिषभ वशिष्ठ, शरद शर्मा, ओम मलिक, जाशिद अंसारी, नरेंद्र उपाध्याय, मधुकांत गिरि, आकाश बिरला, रवि ठाकुर, करण सिंह राणा, जावेद खान, अरविंद शर्मा, रेखा गुप्ता, संतोष चौहान, विमला पाण्डेय, सुमन अग्रवाल, सुषमा सहगल, राकेश गुप्ता, अवधेश कुमार, बिंदेश गुप्ता, मनोज सैनी, बिंदेश गुप्ता, अनंत पाण्डेय, मुन्ना मास्टर, नीलम शर्मा, संजय सैनी, यशवंत सैनी, विशाल प्रधान, रवि बाबू शर्मा, नावेज अंसारी, वसीम सलमानी आदि उपस्थित थे।

About Admin

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में …

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ विभिन्न शासकीय भवनों में …

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ खड़खड़ी …

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल, मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले उपकरणों को अपनाने पर जोर

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले …

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की विधिवत घोषणा, बारह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चार अगस्त को होगा चुनाव

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की …

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई   लव कुमार शर्मा, …

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ केदारनाथ मंदिर …

error: Content is protected !!