उत्तराखण्ड हरिद्वार

छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा शरबत किया वितरित

छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा शरबत किया वितरित

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ कृष्णा नगर स्थित उदासीन मार्केट के व्यापारियों और प्रयास फाउंडेशन संस्था ने दुकानों के आगे छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया। इस अवसर पर व्यापारियों ने बताया कि गर्मी के कारण तापमान बहुत अधिक बढ़ रहा है जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। ऐसे में ठंडा पानी या शरबत बहुत राहत पहुंचाता है। पानी पिलाना पुण्य का कार्य है।

इस समय चारधाम यात्रा भी चल रही है। लाखों की संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। समय समय पर इस प्रकार का सामाजिक कार्य व्यापारियों द्वारा किया जाता है। शिवरात्रि पर भंडारे का आयोजन होता है। शासन प्रशासन को भी अपने स्तर पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए छबील लगाना चाहिए।

शरबत वितरित करने वालों में विक्की बहल, महेंद्र तनेजा, पूजा बहल, वरुण तनेजा, ऋतु महेंदीरत्ता, काशवी बहल, अंकुर, रोज़ी महेंद्रू, नीरव अरोड़ा, महिमा, हृदया आदि शामिल थे।