Breaking News

किस बीजेपी मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन : देखें वीडियो

किस बीजेपी मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ चंपावत के बीजेपी मंडल अध्यक्ष द्वारा नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के विरोध में महानगर कांग्रेस ने मंडल अध्यक्ष का पुतला फूंक। देवपुरा चौक पर कार्यक्रम के दौरान महानगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि चंपावत में भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना से पूरा उत्तराखंड शर्मसार हैं। 2022-23 की एनसीआरबी की रिपोर्ट में 903 लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले और 778 लड़कियों के अपरहण की घटनाएं उत्तराखंड जैसे राज्य में यह घटनाएं चिंता का विषय है।

 

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि अंकिता भण्डारी हत्याकांड हो या चंपावत का मामला हो सभी मामलों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता से साफ है भाजपा सरकार महिला विरोधी हैं। पूर्व विधायक रामयश सिंह और वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ लगातार दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है जो बेहद शर्मनाक है और कांग्रेस जन इसके विरोध में लगातार आंदोलन करते रहेंगे।

महेश प्रताप राणा और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओं का नारा देकर सत्ता में आये और उनकी सरकार में महिलाओं के साथ बढ़ रही आपराधिक घटनाएं इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार महिला विरोधी हैं।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान और ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, विकास सिंह, नितिन तेश्वर, सेवादल अध्यक्ष अश्विन कौशिक, ब्लाॅक अध्यक्ष जतिन हाण्डा, अंजू द्विवेदी, बी.एस तेजियान, मनोज सैनी, समर्थ अग्रवाल, मनोज जाटव, रोहित सहगल, तरूण व्यास,दीपक गौनियाल, जाशिद अंसारी, गुलबीर सिंह, मनीराम बागड़ी, जितेन्द्र सिंह, कैलाश प्रधान, करण सिंह राणा, एलएस रावत, शौकत अली, राकेश गुप्ता, मुस्तकीम, इसरार, सन्नी चौटाला, डा.अनूप कुमार, अरूण राघव, अजीत सिंह, भुवनेश पाठक, अर्जुन सिंह, रिषभ अरोड़ा,अशोक गुप्ता, नरेंद्र उपाध्याय, आदित्य कुमार, कमल रोहेला, सोनू शर्मा, आदित्य कुमार आदि शामिल थे।

About Admin

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में …

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ विभिन्न शासकीय भवनों में …

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ खड़खड़ी …

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल, मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले उपकरणों को अपनाने पर जोर

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले …

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की विधिवत घोषणा, बारह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चार अगस्त को होगा चुनाव

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की …

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई   लव कुमार शर्मा, …

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ केदारनाथ मंदिर …

error: Content is protected !!