हरिद्वार / मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने अवैध रूप से टायलेट का ठेका दिए जाने का आरोप लगाया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान टायलेट का ठेका दिए जाने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अशोक शर्मा ने कहा कि नगर निगम प्रशासन का कहना है कि टायलेट निगम के हैंडओवर नहीं किए गए है। जबकि निर्माणदायी संस्था का कहना है कि टायलेट नवम्बर में ही निगम को सौंप दिए गए थे। कहा कि यदि टायलेट निगम के हैंडओवर नहीं किए गए हैं तो उनका संचालन कैसे हो रहा है। इसकी जांच की जानी चाहिए। अशोक शर्मा ने यूनिपोल के ठेकों में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि निगम की और 80 यूनिपोल लगाने का ठेका दिया गया है। लेकिन 180 यूनिपोल शहर में लगे हुए हैं। ठेकों में अनियमिताओं और भ्रष्टाचार, जमीनों और निगम की संपत्तियों पर कब्जे के संबंध में आवाज उठाने पर मेयर का अपमान किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी मेयर को कोई जानकारी तक देने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा चल रही है। लेकिन शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल है। सफाई व्यवस्था के लिए अस्थायी रूप से कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। मेयर के स्थानीय लोगों को नियुक्त किए जाने के निर्देश के बावजूद बाहरी सफाईकर्मियों की नियुक्ति की जा रही है। चारधाम यात्रा के चलते सरकार के अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के आदेशों के बावजूद निगम के अधिकारी शुक्रवार को ही मुख्यालय छोड़ देते हैं और सोमवार को लौटते हैं। पत्रकारवार्ता के दौरान सुनील कुमार, पार्षद उदयवीर चैहान, जफर अब्बासी, मेहरबान खान, तासीन अंसारी, पुनीत कुमार, देवेश गौतम, समर्थ गर्ग, ब्रजमोहन बड़थ्वाल, वसीम सलमानी, मोनू कुमार आदि शामिल रहे।
Related Articles
01 तमंचा 315 बोर मय 2 ज़िन्दा कारतूस व एक चाकू के साथ पुलिस ने 02 अभियुक्तों को धर दबोचा
हरिद्वार / बड़ी घटना को अंजाम देने का इरादा था रात मेंपुलिस ने पहले ही पहुंचा दिया थाने की हवालात में एसएसपी हरिद्वार का एक टुक संदेश सुधर जाओ नहीं तो सुधार दिए जाओगे दिनांक 16.05.23 कोथाना बहादराबाद पर चेतक शान्तरशाह पर नियुक्त कॉन्स्टेबल 754 पंकज बिष्ट अपने सहकर्मी कांस्टेबल 757 सौरव बिष्ट के साथ […]
मोबाइल स्नैचर को पुलिस टीम ने दबोचा, कब्जे से छीना गया मोबाइल और तमंचा बरामद Haridwar news mobile snatching
मोबाइल स्नैचर को पुलिस टीम ने दबोचा, कब्जे से छीना गया मोबाइल और तमंचा बरामद Haridwar News Mobile Snatching थाना सिड़कुल थाना सिड़कुल में मोबाइल स्नैचिंग के सम्बन्ध में दर्ज मुकदमें में अभियुक्तों की तलाश कर रही पुलिस टीम ने आज दिनांक 25.07.23 को अभियुक्त प्रोनित व अभय चौहान उर्फ दीपांशु को R.H.F. कम्पनी के […]
सेवा गंगा फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपणसामूहिक प्रयासों से ही पर्यावरणीय असंतुलन दूर होगा-दीपक तालियान
हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस पर सेव गंगा फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरू किया गया। सेवा गंगा फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक तालियान ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम 15 जुलाई तक चलेगा। इस वर्ष संस्था की और एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय कियाग गया है। बैरागी कैंप में गंगा किनारे पौधारोपण कार्यक्रम की शुरूआत […]