धार्मिक राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन 01 मई 2023 दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल सीताराम
1 मई 2023

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️

मेष राशि :- नई योजना में धन का निवेश फिलहाल ना करें, घाटा हो सकता है | एलर्जिक परेशानियां बढ़ सकती है | सफर में सावधानी बरतें | सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी |

वृषभ राशि :- सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलने से काम का बोझ बढ़ेगा | सही कार्ययोजना के साथ की गई मेहनत सफल रहेगी | मित्रों का सहयोग मिलेगा |

मिथुन राशि :- मौज-मस्ती में समय गुजरेगा | दूसरों के भरोसे ना रहें, अपना काम समय पर करें | लंबी यात्रा की थकान का असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा | विवाद सुलझेगा |

कर्क राशि :- परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाएंगे | कार्यस्थल पर चल रहे मतभेद सुलझेंगे | प्रॉपर्टी के लेन-देन में जल्दबाजी ना करें, धैर्य रखें |

सिंह राशि :- अपनी कार्ययोजना समय पर संपादित करें | दांपत्य संबंधों में मनमुटाव होगा | मेहमानों का आगमन हो सकता है | मांगलिक कार्य होंगे | आस्था बढ़ेगी |

कन्या राशि :- परिवार के लिए अपने उसूलों से समझौता करना पड़ेगा | लेन-देन में सावधानी बरतें | परिजनों के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा |

तुला राशि :- परिजनों के सहयोग से अटके काम पूरे होंगे | उच्च अधिकारियों से संपर्क बनेंगे | पैतृक संपत्ति के बंटवारे से तनाव बढ़ेगा | खानपान में सावधानी बरतें |

वृश्चिक राशि :- आय में वृद्धि होगी | युवाओं को लक्ष्य तय करके अध्ययन करना चाहिए | कला जगत से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी | यात्रा का योग हैं |

धनु राशि :- बुजुर्गों के सहयोग से पारिवारिक समस्या का निराकरण होगा | सहकर्मियों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा | सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे |

मकर राशि :- अटका धन मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | कार्यस्थल पर विरोधी अड़चने उत्पन्न करेंगे | यात्रा में आकस्मिक बदलाव करने पड़ सकते हैं |

कुंभ राशि :- कार्यस्थल पर विवादास्पद स्थित से बचें | जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा | अपनी बुद्धिमता से विरोधियों को परास्त कर सकते हैं |

मीन राशि :- साहित्यिक पठन-पाठन में भाग लेने का मौका मिलेगा | योग्यता साबित करने का अच्छा समय है | जीवनशैली में बदलाव से स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है
🙏🕉️🙏🕉️🙏🕉️🙏🕉️🙏