उत्तराखण्ड हरिद्वार

प्रदर्शनी में डीआरडीओ, इसरो सहित कई अनुसंधान दे रहे जानकारियां : देखें वीडियो

प्रदर्शनी में डीआरडीओ, इसरो सहित कई अनुसंधान दे रहे जानकारियां

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ विकसित भारत संकल्प 2024 के अंतर्गत ऋषिकुल मैदान में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, लोकसभा सांसद डा रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक मदन कौशिक ने फीता कटकर किया। इस अवसर पर सांसद नरेश बंसल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाना है।

प्रदर्शनी के माध्यम से पिछले 10 वर्षों में जो विकास कार्य विज्ञान, कृषि, शिक्षा, अनुसंधान के क्षेत्र में हुए हैं उन्हें जनता के बीच पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार एक बार फिर केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। सांसद डा रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भारत सरकार के बड़े बड़े संस्थानों के स्टाल प्रदर्शनी में लगे हैं जिससे स्कूली बच्चों को जानकारी मिल सके।

2047 तक किस तरह से भारत को आगे बढ़ता हुआ देखना चाहते हैं और क्या सहभागिता हो सकती है उसके लिए प्रदर्शनी लगाई गई है। इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता, बीजेपी जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, महामंत्री आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, डा विशाल गर्ग, विकास तिवारी, विक्रम सिंह नचीज, मनोज गौतम आदि उपस्थित थे।