दैनिक राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन 04 जनवरी 2024 दैनिक राशिफल

आज का राशिफल
🔸➖🔸➖🔸➖🔸

*🔅दिनांक = ‌‌4- जनवरी-2024

✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿

मेष राशि :- उल्लास उमंग के साथ दिन की शुरुआत होगी।पारिवारिक माहौल खुशनुमा होगा।किसी के उत्तर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।स्नेह प्रस्ताव प्रतिकूल होंगे।लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे।

वृषभ राशि :- समय रहते कार्यों को पूरा करें।काम की अधिकता रहेगी।व्यस्त रहें,मस्त रहें।व्यर्थ चिंता न करें,जो हुआ उसमें प्रसन्न रहें।परमात्मा की इच्छा इसी में थी।धन लाभ संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि :- मन अशांत रहेगा,दोपहर के बाद स्थिरता आएगी।संतान के प्रति सजग रहेंगे।पूंजी निवेश से लाभ होगा।भूमि भवन के अटके मामले आज भी पूरे नहीं हो पाएंगे।कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि :- व्यापार में लाभ के योग बन रहे है।कोई महत्वपूर्ण योजना बन सकती है।वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।कार्यस्थल पर कर्मचारियों के व्यवहार से परेशान होंगे।धार्मिक रूचि में वृद्धि होगी।आज आप सर्दी से ग्रसित रहेंगे।

सिंह राशि :- आप के चिड़चिड़े व्यवहार से पूरे घर का माहौल खराब रहेगा।आप किसी की भावनाओं को नहीं समझते।अपने व्यवहार में नर्मी लाएं नहीं तो आप अकेले रह जाएंगे। आदत बदलें,हालात स्वयं बदल जाएंगे।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या राशि :- लोग आप की आलोचना करेंगे। पारिवारिक यात्रा आनंदमय होगी।पुराना कर्ज आज उतर सकता है।नए मित्र बनेंगे।झूठे आरोपों में फंस सकते हैं।रचनात्मक कार्यो में रूचि बढ़ेगी।विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।

तुला राशि :- अनुकूल समय का निर्माण हो रहा है।मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।आत्मविश्वास में बहुत कमी है,कोई भी फैसला आप स्वयं के बल पर नहीं ले सकते हैं।नित्य सूर्य को जल चढ़ाएं।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि :- आपका रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है।वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।भवन कारखाने की मरम्मत पर धन खर्च होगा।अतिथियों का आगमन आज संभव है।पूजा पाठ में मन लगेगा।

धनु राशि :- विवाह चर्चाओं में सफल होंगे।व्यापार में समय पर फैसला न लेने से नुकसान होगा।सुख साधनों पर खर्च होगा।पुराने निवेश से लाभ होने वाला है।लोन संबंधित समस्या का निदान होगा।

मकर राशि :- व्यापारिक नए अनुबंध होंगे।कार्य कुशलता से सभी का दिल जीत लेंगे।भाई बहनों का साथ मिलेगा।वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं जो जल्द पूरा होगा।पारिवारिक सुख मिलेगा।

कुंभ राशि :- प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे।प्रशासनिक अधीकारियों के लिए समय व्यस्तता वाला है।राजनीतिक नए संबंध बनेंगे जो लाभप्रद रहेंगे।निजी संबंधों में मतभेद आ सकते हैं।सफेद वस्तु का दान करें,आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मीन राशि :- आज का दिन अनुकूल रहेगा।लंबे समय से अटके कार्य होंगे।किसी से मन की बात कहने का अवसर मिल सकता है।विदेश जाने में अवरोध आ सकते हैं।विद्युत उपकरण खरीदने के योग हैं।

आपका दिन मंगलमय हो
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
Astrologer Aatray ji Hardwar wale contact no.9837081951