उत्तराखण्ड हरिद्वार

स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को किया सम्मानित

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ मायापुर स्थित यूनियन भवन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष मुरली मनोहर द्वारा पूरे भारत से आए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि जिन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी और उस समय लड़ाई में कई यातनाएं झेली ऐसे स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को नमन करता है। हमे गर्व महसूस हो रहा है कि इन्हें सम्मानित करने का अवसर मिला।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारियों को माला पहनाकर व गंगाजली भेंट की गई।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी व पार्षद राजीव भार्गव, सोम त्यागी, विजय प्रजापति, पूर्व विधायक रामयश सिंह, संतोष चौहान, ले आर. माधवन, आनंद सिंह बिष्ट, स्वामी लेखराज, प्रेम सागर, अवतार सिंह, प्रेम देवी, माधवी रानी, अशोक कुमार, कमलेश पांडे, ए अवधेश, ज्ञान सिंह, कपूर सिंह, दलाल, रमेश कुमार, एम फारुकी, अजय सीतलानी, अनिल कुमार सिंह, दिवाकांता झा, द्विजेंद्र मोहन शर्मा, सुरेंद्र कुमार सैनी, देशबंधु गोपाल, जितेंद्र रघुवंशी, महादेव बाजपेई, सुरेश चंद्र, इशरत उल्ला खान, गणेश आर माधवन, अरुण सिंह, रमा दत्त जोशी, रेखा, नवीन चंद्र पांडे, विजेंद्र सिंह, लेखराज सिंह, राघव राकेश चौरसिया, अशोक सैनी, कमल चंद्र, रविंदर प्रजापति, राजेंद्र सिंह, राघव कुमार, आदित्य भान सिंह, राजकमल वर्मा, संतोष, पंडित सोवन दास, दीपा दास, मनिका राय, राजकुमारी सैनी, रजनी सीतलानी, कमला देवी, गीता देवी, मनीष वर्मा, राजकुमार अग्रवाल, शशांक गुप्ता, सुरेंद्र बुटोला, अर्जुन सिंह, नवीन, शरण महंत निलगिरी, ललित कुमार चौहान, नरेंद्र कुमार वर्मा, शिवेंद्र सिंह गहलोत, रमेश कुमार, विशाल, धीरज शर्मा, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।