उत्तराखण्ड हरिद्वार

देखिए किसका पुतला चोरी होने के कारण मुकदमे से बचे प्रदर्शनकारी : देखें वीडियो

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमे के खिलाफ विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और निखिल सौदाई द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हवालात में रखा और मुकदमा दर्ज किया। जिन्हे शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से जमानत मिली।

इस दौरान युवा नेता वरुण बालियान ने कहा था कि रविवार को पुनः मुख्यमंत्री का बड़ा पुतला दहन किया जाएगा। रविवार को तय कार्यक्रम के अनुसार चंद्राचार्य चौक पर कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद थी।

इस दौरान जब पुतला दहन का समय आया तो पुतला गायब हो गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुतला लक्ष्य चौहान की गाड़ी से पुलिस ने चोरी कर लिया। खबर फैलते ही कार्यकर्ताओं में अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद पुलिस से कार्यकर्ताओं और विधायक की कहा सुनी भी हुई। पुलिस का कहना है कि पुतला चोरी नहीं किया गया। कार्यकर्ताओं के आरोप निराधार है। वहीं पुतला चोरी या गुम होना शहर में चर्चा का विषय बन गया। लोगों का कहना है कि मुकदमे के डर से पुतला लाए ही नहीं होंगे।