Denik Rashifal
दैनिक राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन 17 जून 2023 दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल सीताराम

17 जून 2023

✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿

मेष राशि :- प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे | प्रियजन से मिलना होगा | पैसा उधार न दें | सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा | अटका हुआ काम करवाना मुश्किल होगा |

वृषभ राशि :- आपके काम की प्रशंसा होगी | कानूनी मामलों में राहत मिलेगी | संपत्ति खरीदने का उचित समय है | जीवनसाथी से अनबन हो सकती है, वाणी पर काबू रखें |

मिथुन राशि :- मिल-बैठकर मतभेद सुलझाने में सफलता मिलेगी | जल्दबाजी में खरीदारी न करें, हानि हो सकती है | रुके हुए राजकार्य पूर्ण होंगे | सेहत की चिंता सताएगी |

कर्क राशि :- प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में आत्मविश्वास बढ़ेगा | आपके काम की आलोचना करेंगे | प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी | आकस्मिक धन लाभ के योग हैं |

सिंह राशि :- बच्चों के स्वास्थ्य की समस्या बढ़ सकती है | संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा | व्यर्थ के विवाद से बचें | बैंक संबंधी काम पूरे होने की संभावना है |

कन्या राशि :- संपत्ति विवाद सुलझाने का सही समय है | अस्वस्थता की वजह से यात्रा टालनी पड़ेगी | किसी के झांसे में आकर पैसा न लगाएं | शांति व धैर्य से काम लें |

तुला राशि :- मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा | बच्चों की इच्छाएं पूरी करने में सफल रहेंगे | यात्रा के परिणाम संतोषजनक रहेंगे | जरूरतमंदों की मदद करेंगे |

वृश्चिक राशि :- घरेलू कलह से मन अशांत रहेगा | कार्यभार बढ़ेगा | मशीनरी के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकता है | सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी |

धनु राशि :- सेहत में सुधार होगा | कार्यस्थल में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा | अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी | मांगलिक कार्य के योग हैं | यात्रा सुखद रहेगी |

मकर राशि :- बेवजह दूसरों के काम में दखल न दें | निजी संपर्कों की मदद से काम बन जायेंगे | दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में वक्त बीतेगा | राजकीय मामले सुलझेंगे |

कुंभ राशि :- युवाओं को रोजगार के संबंध में दुविधा बनी रहेगी | सभी को साथ लेकर चलने में सफल होंगे | निजी रिश्तों में गतिरोध बढ़ेगा | यात्रा के योग हैं |

मीन राशि :- कार्यस्थल पर लापरवाही से महत्वपूर्ण अनुबंध हाथ से निकल सकते हैं | सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी | खर्च अधिक होगा | सेहत में गिरावट का अंदेशा है |
🔔🔔🔔🔔🔔🔔🔔🔔🔔