
हरिद्वार। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के पत्रकारों ने एकत्रित होकर होली मिलन कार्यक्रम में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

यूनियन के पत्रकारों द्वारा होली मिलन कार्यक्रम को बड़े ही आकर्षक व अनूठे अंदाज़ में मनाया गया।

होली मिलन कार्यक्रम में पत्रकारों द्वारा (दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार किया गया रंग) सूखे रंगों का प्रयोग किया गया तथा सभी से होली पर्व को आपसी भाईचारे हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की गई।

होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हाल ही में संपन्न हुए यूनियन के चुनाव में हरिद्वार जिले के सुनील शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह को कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार पाल व त्रिलोक चंद्र भट्ट को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने पर विशेष हर्षोल्लास से मनाया गया।
होली मिलन कार्यक्रम एक होटल में एक दूसरे को रंग लगाकर व गले मिलकर मनाया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के पकवानों की बहार थी।
होली मिलन समारोह में यूनियन की जिलाध्यक्ष सुदेश आर्या, महासचिव मुकेश कुमार सूर्या, कोषाध्यक्ष विनोद चौहान, त्रिलोक चन्द्र भट्ट, सुनील कुमार शर्मा, हरपाल सिंह, प्रमोद कुमार पाल, नवीन पांडे, विक्रम सिंह सिद्धू, महेश सिंह, गणेश भट्ट, सूर्या सिंह राणा, नवीन कुमार, भगवती गोयल, राहुल शर्मा, प्रभाष भटनागर आदि शामिल हुए।
