
अभिनेता अनुपम खेर ने कनखल स्थित आश्रम में मनाया जन्मदिन
लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ अभिनेता अनुपम खेर ने अपने मित्र अनिल कपूर के साथ कनखल स्थित हरिहर आश्रम में रुद्राभिषेक कर 70वा जन्मदिन मनाया। इस दौरान आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि अनुपम खेर एक अच्छे व्यक्ति हैं और भारतीय सनातन के पोषक हैं। पूरे विश्व में सनातन को लोग मान रहे हैं।
अनुपम खेर ने कहा कि महाकुंभ के दौरान तीन दिन स्वामी अवधेशानंद गिरी के आश्रम में ठहरे थे तभी मन बना लिया था कि इस बार जन्मदिन अपने पारिवारिक मित्रों के साथ हरिद्वार स्थित आश्रम में मनाया जाएगा। इस जगह पर आकर बहुत सुकून मिलता है।