दैनिक राशिफल धार्मिक

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन 15 मई 2023 दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल सीताराम
15 मई 2023

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️

मेष राशि :- सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा | पूर्व निर्धारित कार्यक्रम प्राथमिकता से पूरा करें | सामाजिक आयोजनों में प्रशंसा होगी | धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी |

वृषभ राशि :- मित्रों के साथ पिकनिक की योजना बनाएंगे | परिवार का सहयोग मिलेगा | विरोधी गुट सक्रिय होगा | वाणी पर काबू रखें | सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा |

मिथुन राशि :- रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी | सामाजिक कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी | अच्छे परिणाम मिलने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा |

कर्क राशि :- कार्यभार की अधिकता से तनाव बढ़ेगा | अपनों से बिछड़ने से मन उदास रहेगा | काम में लापरवाही से अधिकारी नाराज हो सकते हैं |

सिंह राशि :- साझेदारी में पारदर्शिता रखें | अपनी योजनाएं गुप्त रखें, विरोधी फायदा उठा सकते हैं | राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा | सेहत में सुधार होगा | खर्च बढ़ेगा |

कन्या राशि :- प्रॉपर्टी खरीदी में अनुभवी लोगों की सलाह लें | आधुनिक तकनीक का प्रयोग व्यापार में लाभदायी रहेगा | यात्रा में मित्रों का सहयोग मिलेगा | धैर्य रखें |

तुला राशि :- कार्यस्थल पर काम बढ़ेगा | कारोबारी समस्या का समाधान होगा | उलझने की बजाय नम्रता से काम निकालें | प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझेंगे |

वृश्चिक राशि :- परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे | कोर्ट-कचहरी के मामलों में पक्ष मजबूत होगा | कार्यस्थल पर विवाद से बचें | राजकीय मामले सुलझेंगे |

धनु राशि :- प्रशासनिक मदद से अटके काम पूरे होंगे | मित्रों का सहयोग नहीं मिलने से मन दुखी होगा | वाहन व मशीनरी खरीदी के योग हैं | व्यवसाय पर ध्यान दें |

मकर राशि :- कार्यस्थल पर सामंजस्य बढ़ेगा | अचानक हुई मुलाकात रिश्ते में बदल सकती है | सोच-समझकर नई योजना में हाथ डाले | नए संपर्क बनेंगे |

कुंभ राशि :- धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी | आय के साधनों में वृद्धि होगी | आवागमन में सावधानी बरतें | परिवार में मांगलिक आयोजन होंगे | यात्रा सुखद रहेगी |

मीन राशि :- युवाओं को रोजगार के नए मौके मिलेंगे | खेलकूद की गतिविधियों में भाग लेंगे | बच्चों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करें | बुजुर्गों का ध्यान रखें |

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️