नवनियुक्त सीओ अभिनय चौधरी और उनकी टीम का भव्य सम्मान
पुलिस ने कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए 5 साल पूर्व चोरी हुई बाइक को लावारिस हालत में बरामद कर पीड़ित परिवार की खोई हुई उम्मीदों को एक बार फिर जगा दिया है, जिसके सम्मान में विश्व हिंदू परिषद एवं गौ रक्षा वाहिनी ने पुलिस टीम का नागरिक अभिनंदन किया। आशीष शालार की वर्ष 2021 में चोरी हुई बाइक को ढूंढने में नवनियुक्त क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभिनय चौधरी, कोतवाल अमरजीत, उपनिरीक्षक राकेश डिमरी और एसओजी कांस्टेबल माजिद खान ने मुख्य भूमिका निभाई।
इस सफलता पर सीओ अभिनय चौधरी ने पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि “जनता की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है; यह बरामदगी हमारी टीम के टीमवर्क और पुराने मामलों के प्रति गंभीरता का परिणाम है, और हम सुनिश्चित करेंगे कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति और अधिक सुदृढ़ हो।” संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि जिस बाइक के लिए परिवार 5 साल से थक-हार कर बैठ गया था, वह सीओ अभिनय चौधरी के आते ही उनकी सक्रियता से वापस मिल गई, जो क्षेत्र के लिए एक शुभ संकेत है। इस अवसर पर रमेश गदरजुड्डा, देविंद्र पाल, अविनाश प्रधान, नरेश चोपड़ा, संजय, सतपाल सैनी और बाबूराम प्रजापति सहित कई लोग मौजूद रहे।


