संजू पुरोहित संपादक
कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में चल रही हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में पुलिस और शिक्षा विभाग ने एक बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है। मंगलवार को हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान जीआईसी सलेमपुर के प्रधानाचार्य की सतर्कता से 4 युवतियों और 3 युवकों को दूसरे परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर अपनी फोटो चस्पा कर परीक्षा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गुलफाम, कृष्ण पाल, कैफ और चार युवतियों के खिलाफ बीएनएस व सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है, जबकि एक संदिग्ध मौके से फरार होने में कामयाब रहा। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी प्रवेश पत्र बरामद कर लिए हैं और इस गिरोह के अन्य संपर्कों तथा फरार आरोपी की तलाश में दबिश तेज कर दी है।


