बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की धुन पर अधिवक्ता झूमते नजर आए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। स्वागत कार्यक्रम के बाद राव मुनफैत ने तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के चेंबर पर जाकर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना है, वह उस भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ी जाएगी और विशेष रूप से युवा अधिवक्ताओं की समस्याओं तथा चेंबर की मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर राव रासीद अली, विपीन चौधरी, राव नवेद, अतुल शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, अजय शर्मा, मुरसलीन अंसारी, मौ. तासीर, मौ. आलम, शहजाद अली, सुशील थपलियाल, मुस्तकीम सिद्दीकी, रवि मोहन कौसिक, धीरेन्द्र पाल, अब्दुल समी, फैजान साबरी, कुश अलान, राव फैजान, फरमान त्यागी, विनोद शर्मा, तारा चंद सैनी, प्रेम सैनी, सोमपाल सैनी, असजद भारती, निक्कू पंडित, सलमान अली, जावेद अली, मुसव्वर, कय्यूम अली, नवीन शर्मा, विपुल शादियां, बबलू गौतम, संजय शर्मा, ब्रज भूषण और मुदस्सीर आलम सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।


