उत्तराखण्ड हरिद्वार

प्रधानाचार्य पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सफाई कर्मचारी नेताओं ने दिया धरना

हरिद्वार / पन्ना लाल भल्ला इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी नेताओं ने कालेज प्रांगण में धरना दिया। धरने के दौरान सफाई कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि कालेज में पर्यावरण मित्र के पद पर तैनात आनंद पुत्र स्वगीय नत्थूराम हृदय रोग से पीड़ित है। चिकित्सक ने धूल मिट्टी से बचने व हल्का कार्य करने की सलाह दी है। इस संबंध में आनंद ने प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र देकर धूल मिट्टी से रहित हल्का कार्य देने की मांग की थी। प्रधानाचार्य ने कर्मचारी को राहत देने के बजाए उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। आनंद को दूसरे विभाग में स्थानांतरण एवं वीरआरएस की धमकी भी दी गयी। जिससे उसकी शारीरिक व मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। धरने को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर ने कहा कि यदि प्रधानाचार्य चाहते तो धरना देने की नौबत ना आती। ऐसा लगता है प्रधानाचार्य जानबूझकर अपनी कमियों को छुपाने के लिए विवाद को बढ़ाना चाहते हैं। यदि समय रहते प्रधानाचार्य ने समस्या का हल नहीं निकाला आंदोलन तेज किया जाएगा। धरने को श्रमिक नेता मुरली मनोहर, चैधरी सुरेन्द्र तेश्वर, पूनम वाल्मीकि, राजेंद्र श्रमिक, नरेश चनयाना, राजेंद्र चैटाला, अशोक तेश्वर, राजेश छाछर, प्रवीण तेश्वर, प्रमोद बिरला, नानक चंद पेवल, जितेन्द्र तेश्वर, जुगनू कांगड़ा, अरविन्द चंचल, अशोक धीगान, सलेक चंद, संजय पार्चा, मोती राम, रणधीर, अशोक घावरी, राजू वैद, किशोर कुमार, आशा देवी, श्ीाला देवी, अशोक वैद, घनश्याम पेवल आदि ने भी संबोधित किया। धरने की अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी आत्माराम बेनीवाल ने व संचालन राजेंद्र श्रमिक ने किया।