उत्तराखण्ड

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन 09 अप्रैल 2023 दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल सीताराम
9 अप्रैल 2023
Astrologer Aatray
📞9837081951
Kundli

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️

मेष राशि :- व्यापारिक सौदे लाभदायी हो सकते हैं | जिद्दी स्वभाव के कारण अकेले पड़ जाएंगे | न चाहते हुए भी कार्यस्थल पर समझौता करना पड़ेगा |

वृषभ राशि :- नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे | सहकर्मी बातों में उलझाने की कोशिश करेंगे | आप जल्दबाजी में कोई बड़ी गलती कर बैठेंगे |

मिथुन राशि :- वैचारिक गतिरोध दूर करने में सफल रहेंगे | निजी काम के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है | सुख-सुविधा पर भारी खर्च संभव है |

कर्क राशि :- नई योजनाओं की शुरुआत में अच्छा लाभ मिलेगा | आत्मविश्वास से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी | धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी | धैर्य रखें |

सिंह राशि :- बिखरे कार्यों को समेटने में समय लगेगा | प्रॉपर्टी अथवा वाहन क्रय की संभावना है | मित्रों के व्यवहार से खिन्नता होगी | यात्रा टालना बेहतर है |

कन्या राशि :- साझेदारी में बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं | लेन-देन के मामलों में पक्ष मजबूत होगा | राजकीय मामले वरीयता से निपटाएं |

तुला राशि :- तनाव से छुटकारा मिलेगा | अधिकारियों से मेलजोल लाभदायी रहेगा | स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे | बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा |

वृश्चिक राशि :- व्यर्थ के कार्यों में समय व धन बर्बाद होगा | नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है | करियर को नई दिशा देने में सफल रहेंगे |

धनु राशि :- कानूनी मामले बातचीत से सुलझा लेंगे | विरोधी की चालो का मुंह तोड़ जवाब देंगे | व्यापारिक सौदे हाथ से निकलने का मलाल रहेगा |

मकर राशि :- पुरानी समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे | कामकाज में आ रही परेशानी दूर होगी | काम को टालने की आदत नुकसानदायी हो सकती है |

कुंभ राशि :- भावुकता में अपना नुकसान कर लेंगे | स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा | अनुभवी लोगों का साथ करियर को नई दिशा देगा | आय बढ़ेगी |

मीन राशि :- सूझबूझ से लिए फैसले अच्छा लाभ दिला सकते हैं | समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी | आय-व्यय में तालमेल की कमी अखरेगी | नए संपर्क बनेंगे |

🕉️🙏🕉️🙏🕉️🙏🕉️🙏🕉️
Astrologer Aatray ji Hardwar wale contact no.9837081951