धार्मिक राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन 05 अप्रैल 2023 दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल

5 अफैल 2023

🕉️🙏🕉️🙏🕉️🙏🕉️🙏🕉️

मेष राशि :- सुख-सुविधाओं पर धन व्यय होगा | वरिष्ठ जनों की सलाह से निर्णय लेना उचित होगा | घूमने का कार्यक्रम बन सकता है | आस्था बढ़ेगी |

वृषभ राशि :- धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे | कारोबार के लिए बाहर जाने की योजना बन सकती है | पुराने मित्र मिलने से मन प्रसन्न रहेगा |

मिथुन राशि :- कार्यस्थल पर अधीनस्थों के सहयोग से कार्यभार कम होगा | यात्रा कार्यक्रम स्थगित करना पड़ेगा | माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा |

कर्क राशि :- जीवनसाथी के सहयोग से समस्या सुलझा लेंगे | संपत्ति क्रय-विक्रय का निर्णय अच्छी जांच-पड़ताल के बाद करें | राजकीय मामले सुलझा लेंगे |

सिंह राशि :- अपनी कार्यशैली से सभी को प्रभावित करने में सफल रहेंगे | अपनों की अनदेखी करने से बचें | यात्रा में सावधानी बरतें | नए संपर्क बनेंगे |

कन्या राशि :- आगामी कार्ययोजना में परिवार की सहमति बनेगी | व्यावसायिक यात्रा सफल हो सकती है | आपसी विश्वास से मनोबल बढ़ेगा |

तुला राशि :- परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे | संपत्ति के विषय में अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें | अध्ययन के लिए अनुकूल समय है |

वृश्चिक राशि :- अध्ययन में मिली सफलता से उत्साहित रहेंगे | यात्रा सफल रहेगी | किसी से निजी बातें शेयर नहीं करें, अन्यथा मजाक के पात्र बन सकते हैं |

धनु राशि :- सामाजिक समारोह में सम्मिलित होंगे | रोजगार के नए अवसर मिलेंगे | अनियमित दिनचर्या से स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है |

मकर राशि :- विरोधियों की चाल आहत कर सकती है | अपनों के सहयोग से व्यवसायिक गतिरोध दूर होगा | परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे |

कुंभ राशि :- समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी | संपर्कों से निजी काम निकाल सकते हैं | यात्रा से आर्थिक भार बढ़ेगा | आपसी समझ से दांपत्य रिश्ते मजबूत होंगे |

मीन राशि :- कार्यस्थल पर विश्वास बनाने में सफल रहेंगे | भूमि-भवन अथवा वाहन खरीदने का मन बनेगा | मेहमानों का आवागमन रहेगा |
🕉️🙏🕉️🙏🕉️🙏🕉️🙏🕉️🙏🕉️🙏