उत्तराखण्ड हरिद्वार

उत्तराखंड के डा.ज्योति प्रसाद गैरोला ने दी कौटिल्य कालीन राजव्यवस्था की जानकारी

उत्तराखंड के डा.ज्योति प्रसाद गैरोला ने दी कौटिल्य कालीन राजव्यवस्था की जानकारी

सिद्धू, हरिद्वार / जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में उत्तराखंड के टिहरी के ग्राम भांगला निवासी डा.ज्योति प्रसाद गैरोला ने प्राचीन भारतीय कौटिल्य कालीन राजव्यवस्था पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

उन्होंने कौटिल्य कालीन राजव्यवस्था के उत्कृष्ट तत्वों जैसे राजत्व सिद्धान्त, सप्तांग अवधारणा, लोक कल्याणकारी राज्य, भ्रष्टाचार नियंत्रण रणनीति, धर्मनीति, विदेशनीति आदि की वर्तमान विश्व की चुनौतियों के समाधान में प्रासंगिकता को बताया।

इस परिप्रेक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में वर्तमान भारत सरकार द्वारा सुःशासन, भ्रष्टाचार नियंत्रण कार्यवाही, लोक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, न्याय, विश्व मानचित्र पर भारत को विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठित करने के प्रयास आदि कार्य प्राचीन कौटिल्य कालीन राजव्यवस्था के गौरव से प्रेरित है। साथ ही भविष्य की चुनौतियों के निदान में भी कौटिल्य राजव्यवस्था प्रेरणास्पद है।