Breaking News

सत्ता का दुरूपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबा रही है सरकार-भुवन भास्कर जोशी

सत्ता का दुरूपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबा रही है सरकार-भुवन भास्कर जोशी

हरिद्वार, 12 अगस्त। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों पर राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर भुवन भास्कर जोशी उत्तराखंड राज्य का दौरा कर रहे हैं। हरिद्वार प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान भुवन भास्कर जोशी ने कहा कि रूद्रपुर, किच्छा का दौरा कर लौटा हूं। हरिद्वार से समाजवादी पार्टी का पुराना नाता रहा है। जनता ने पूर्व में भी सांसद की कमान सौंपी थी। भुवन भास्कर जोशी ने कहा कि लोकतंत्र को बचाना है। सत्ता का दुरूपयोग किया जा रहा है। विपक्ष की आवाजा को दबाव बनाकर दबाने का खेल सरकार लगतार कर रही है। महंगाई बेरोजगारी पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। बढ़ती महंगाई से देश की जनता त्रस्त आ चुकी है। खाद्य पदार्थो के दामों पर कोई अंकुश नहीं है। श्रमिक किसान भाजपा की नीतियों से खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी निश्चित तौर पर लोकसभा एवं निकाय चुनाव में जवाब देगी। प्रदेश में भूमाफियाओं का राज है। भूमाफिया जमीनों को खुर्द बुर्द करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अंकिता हत्याकांड पर बोलते हुए कहा कि यह घटना प्रदेश के लिए शर्मसार करने वाली घटना है। ऐसी घटनाओं की पुनर्रावृत्ति नहीं होनी चाहिए। जोशी ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी राज्य में अपनी नीतियों का प्रचार प्रसार कर रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता ईमानदारी से पार्टी हित में अपना काम कर रहे हैं। भुवन भास्कर जोशी ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की घोषणा सरकार को करनी चाहिए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डा.राजेंद्र पाराशर, प्रदेश सचिव महंत शुभम गिरी, वरिष्ठ सपा नेता मशकूर कुरैशी ने कहा कि सपा सभी वर्गो के विकास में अपना योगदान देती है। जात पात व धर्म के भेदभाव को दरकिनार कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। राष्ट्रीय प्रवक्ता भुवन भास्कर जोशी का दौरा अवश्य ही युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करेगा। महानगर अध्यक्ष लवदत्ता, कपिल शर्मा जोनसार ने कहा कि सपा की रीति नीतियों से लगातार युवा जुड़ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सपा कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को भी हल करने में अपना योगदान दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता भुवन भास्कर जोशी को पटका पहनाकर व रूद्राक्ष की माला भेंटकर स्वागत किया।

About Admin

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में …

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ विभिन्न शासकीय भवनों में …

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ खड़खड़ी …

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल, मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले उपकरणों को अपनाने पर जोर

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले …

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की विधिवत घोषणा, बारह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चार अगस्त को होगा चुनाव

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की …

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई   लव कुमार शर्मा, …

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ केदारनाथ मंदिर …

error: Content is protected !!