Breaking News

विदेशी श्रद्धालुओं ने लिया निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद, सनातन धर्म संस्कृति से हमेशा ही दुनिया को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ-आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी



हरिद्वार / निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति से हमेशा ही दुनिया को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। सनातन धर्म संस्कृति की विशेषताओं से पाश्चात्य जगत भी प्रभावित हो रहा है। श्री दक्षिण काली मंदिर में अमेरिका, जापान, थाईलैंड, चीन, आॅस्ट्रेलिया आदि देशों से आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि प्राचीन ऋषि मुनियो द्वारा प्रतिपादित योग व अध्यात्म से जुड़कर ही कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। संत महापुरूषों ने हमेशा ही समाज को ज्ञान व अध्यात्म की प्रेरणा देने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति की विकृतियों से परेशान होकर पाश्चात्य जगत संतों के सानिध्य में आकर सनातन धर्म संस्कृति को अपना रहा है। जो कि भारत के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति व अध्यात्म के बल पर शीघ्र ही भारत विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होकर पूरी दुनिया का नेतृत्व करेगा। श्रद्धालुओं को गंगा की महिमा से अवगत कराते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि मानव कल्याण के लिए धरती पर अवतरित हुई मां गंगा अनादि काल से मनुष्य को मोक्ष प्रदान कर रही है। मां गंगा के जल में स्नान करने व गंगा जल का आचमन करने मात्र से ही मानव के कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो जाता है। पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के संतों ने विश्वस्तर पर सनातन धर्म संस्कृति का जो स्वरूप प्रस्तुत किया है। उससे पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है। महर्षि वेदव्यासानंद ने कहा कि सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति अद्भूत और विश्व में अद्वितीय है। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार करते हुए लोगों को अध्यात्म से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर महर्षि स्वामी वेदव्यासानंद, पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, बिहार के व्यवसायी हिमांशु मिश्रा, माया यादव, रजनी चैहान, वासुदेव, अमिका, स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, चरण सिंह आदि मौजूद रहे।

About Admin

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में …

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ विभिन्न शासकीय भवनों में …

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ खड़खड़ी …

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल, मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले उपकरणों को अपनाने पर जोर

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले …

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की विधिवत घोषणा, बारह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चार अगस्त को होगा चुनाव

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की …

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई   लव कुमार शर्मा, …

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ केदारनाथ मंदिर …

error: Content is protected !!