Breaking News

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के संघर्ष की बदौलत ही भाजपा बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी-मदन कौशिक

हरिद्वार / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत बुधवार को हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। मदन कौशिक ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ता पार्टी की नींव हैं। भाजपा अपने प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान करती है। वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा संगठन की शक्ति हैं। उनकी मेहनत और समर्पण को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में हासिल की गई उपलब्धियों की कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग, परिश्रम और मेहनत के बल पर ही भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा की वर्तमान पीढ़ी को वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करना चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों और संसाधनों के अभाव में भी पार्टी का झंडा बुलंद किया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बदौलत ही भाजपा की विचारधारा पूरी दुनिया में अपना परचम लहरा रही है। कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा में वरिष्ठों को हमेशा ही सम्मान दिया जाता है। सह संयोजक और पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने कहा कि 1952 में अंत्योदय के विचार को लेकर समाज के अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति की समस्याएं दूर करने के लक्ष्य के साथ शुरू हुआ पार्टी का संघर्ष लगातार जारी है। कार्यक्रम में स्वर्गीय राममूर्ति वीर, स्वर्गीय कृष्णमूर्ति भट्ट, स्वर्गीय वैद्य पदम चंद गुप्ता, स्वर्गीय वैद्य रघुवीर सिंह बेदी जी को याद किया गया। साथ ही 90 वर्षीय जनसंघ के स्वयंसेवक और पार्टी कार्यकर्ता रेवत लाल अरोड़ा, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा पूर्व, मंडल अध्यक्ष सुरेश भाटिया, सुरेश अग्रवाल, महेश गौड,़ गंगाचरण चंदेरिया, कृष्ण कुमार बाबा, प्रमोद शर्मा, कुसुम गांधी सहित 153 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम के सह संयोजक एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष तरुण भैया, हीरा सिंह बिष्ट, राजेश शर्मा, सिद्धार्थ कौशिक, धीरेंद्र गुप्ता, प्रदीप मेहता, कामिनी सड़ाना, कमला जोशी, विक्की आडवाणी, देवेश ममगई, सुरेश गुलाटी, विजय शर्मा, सरदार हरमोहन सिंह बबली, डा.आरडी शर्मा, मोदीमल तेगवाल आदि उपस्थित रहे।

About Admin

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में …

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ विभिन्न शासकीय भवनों में …

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ खड़खड़ी …

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल, मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले उपकरणों को अपनाने पर जोर

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले …

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की विधिवत घोषणा, बारह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चार अगस्त को होगा चुनाव

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की …

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई   लव कुमार शर्मा, …

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ केदारनाथ मंदिर …

error: Content is protected !!