उत्तराखण्ड हरिद्वार

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रगति कर रहा है प्रदेश-मनव्वर कुरैशी


हरिद्वार / वरिष्ठ भाजपा नेता मनव्वर कुरैशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। धामी सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई से सरकार के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आने वाले निकाय चुनाव में भाजपा शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी नगर निकायों में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की धामी सरकार जनता के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। देश तेजी से विकास के मार्ग पर अग्रसर हो रहा है। प्रदेश की धामी सरकार द्वारा चारधाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराने व यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को दर्शन के अवसर उपलब्ध कराने के लिए तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार के प्रयासों से भारी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा करने उत्तराखंड आएंगे। जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को लाभ होगा।