Breaking News

एजंल्स एकेडमी में किया समर कैंप और स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन


हरिद्वार / एंजल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में समर कैंप तथा स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कथा प्रेप से चार तक के छात्रों ने समर कैंप में योग, नृत्य, कला, तायक्वांडो, जुम्बा, संगीत, फायर फ्री कुकिंग, ओरिगैमी, रंगों के साथ खेल खेल मे विभिन्न गतिविधियां सीखी। स्कूल की और से छात्रों के लिए मैजिक शो और कठपुतली शो का भी आयोजन किया गया। स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत कक्षा पाँच से आठ तक के बच्चो ने विभिन्न खेल गतिविधियों भाला फेंक, बास्केट बॉल, वॉलीबॉल, तायक्वांडो आदि में भाग लिया। इसके साथ ऐपन आर्ट, शिल्प कला, पंक्चर लगाना, पारंपरिक मिट्टी के बर्तन बनाना, जुम्बा, गायन, वादन, बटन लगाना, सिलाई, कढ़ाई आदि में प्रतिभाग किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रश्मि चैहान ने बताया कि छात्र छात्राओं के व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देने के लिए आयोजित शिविर में लगभग 1300 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शिविर में आयोजित गतिविधियां बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए बहुत आवश्यक हैं। विद्यालय समय-समय पर ऐसी गतिविधियों का आयोजन करता रहता है। इस दौरान सपना गुप्ता, संगीता शर्मा, दीप्ति सिंह, गरिमा शर्मा, पारुल दुआ, संगीता प्रसाद, कृष्णा शाही, शिवकला शर्मा, रेखा रावत, मंजूबाला, शीतल चैहान, कृतिका शर्मा, प्रियंका त्यागी, भावना शर्मा, आंचल कोयल, सीमा यादव, रूबी सिंह, कल्पना, कविता, निर्मला शर्मा, रविता, सुमन धीमान, भुनेश्वरी, नीरू शर्मा, गितिका तिवारी मीनाक्षी शर्मा, रुचि गुप्ता,कविता चैहान, सुचारू शर्मा, प्रियंका धीमान, निधि चैहान, सरिता धनकर, आशा चैधरी, लवली यादव, पवन कुमार, शालिनी शर्मा, स्मृतिरेखा दास, शालिनी राठी, विनीता बंसल, भारती समंता, नईमा बेगम, विनीता प्रिंस, निशा चैधरी, किरण चैहान, शिक्षा रोहतान, भारती शर्मा, मंजू नैथानी आदि शिक्षिकाएं मौजूद रही।

About Admin

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में …

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ विभिन्न शासकीय भवनों में …

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ खड़खड़ी …

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल, मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले उपकरणों को अपनाने पर जोर

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले …

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की विधिवत घोषणा, बारह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चार अगस्त को होगा चुनाव

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की …

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई   लव कुमार शर्मा, …

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ केदारनाथ मंदिर …

error: Content is protected !!